भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli T20I Century) ने गुरुवार (8 सितंबर) को दुबई इंटरनेशऩल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। कोहली ने 61 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन की पारी खेली। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली का यह पहला शतक है। 

Advertisement

कोहली ने 1020 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा है। उससे पहले उन्होंने 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में सैकड़ा पूरा किया था। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग की बराबरी की

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली का 71वां शतक है, उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक जड़े हैं। 

सबसे तेज 71 शतक

सबसे तेज 71 इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 522 पारियों में यह कारनामा किया है। कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जो 523 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच थे। 

Advertisement

24000 इंटरनेशनल रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने अपने 24000 इंटरनेशनल पूरे कर लिए हैं। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद यहां तक पहुंचने वाले वह भारत के तीसरे औऱ दुनिया के सातवें खिलाड़ी हैं। 

सबसे बड़ी पारी

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई ये सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। इससे पहले 2017 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली थी।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार