11 मार्च। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को आस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से मिली हार की वजह टीम की खराब फील्डिंग को बताया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर ढीले थे और उन्हें मौकों का फायदा उठाना चाहिए था।

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने पीटर हैंड्सकोंब (117) और उस्मान ख्वाजा (91) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 192 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी के बाद एश्टन टर्नर (नाबाद 84) की तूफानी पारी के दम पर चौथे वनडे मैच में भारत को चार विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

कोहली ने मैच के बाद कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम मैदान में सुस्त थे। हमें जो भी मौके मिले थे उन मौकों का फायदा उठाना चाहिए था। हम उन मौकों को अपने पक्ष में भुनाने में विफल रहे और मैच हमारे हाथ से निकल गया। पूरे खेल के दौरान विकेट अच्छी थी, लेकिन अंत में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो गया।" 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 358 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसे आस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने कई मौकों पर कैच छोड़े और रन आउट मिस किए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार