भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट के बाद पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। नेहरा ने कहा है कि अगर टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में टॉस जीतती है तो विराट कोहली 250 रन बनाएंगे।

Advertisement

दरअसल, नेहरा ने ये बयान तब दिया जब इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 227 रनों के बड़े अंतर से हराया। जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने भारतीय टीम को चारों खानों चित्त करते हुए चेन्नई के मैदान पर आसानी से धूल चटा दी। अब भारत सीरीज में 0-1 से पीछे है और अगर विराट की टीम ने दूसरा टेस्ट मैच नहीं जीता तो उनकी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो जाएगी।

Advertisement

नेहरा ने पहले टेस्ट में विराट के बारे में बात करते हुए कहा, 'अगर भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में टॉस जीतती है तो विराट कोहली 250 रन बनाएंगे। वह अपने खुद के रन बनाने में गर्व महसूस करते है, इसलिए वो आउट नहीं होना चाहेंगे।'

इसके साथ ही उन्होंने विराट के दूसरी पारी में आउट होने के बारे में भी बात की और कहा, 'जिस गेंद पर वो आउट हुए उस गेंद पर कोई भी बल्लेबाज़ आउट हो जाता, वो गेंद काफी नीचे रही थी।'

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से खेला जाएगा। ये मुकाबला भी चेन्नई के मैदान पर ही खेला जाना है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस मैच के लिए अपनी टीम में क्या बदलाव करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार