पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा है कि वह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने के बहुत करीब हैं। 28 वर्षीय नजीबुल्लाह इस टी-20 वर्ल्ड कप अफगानिस्तान के टॉप रन स्कोरर रहे, उन्होंने 34.40 की औसत और 135.43 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए।

Advertisement

नजीबुल्लाह ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली और 48 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी अफगानिस्तान को जीत दिलाने में नाकाम रही, क्योंकि टीम के अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। 

Advertisement

सहवाग ने क्रिकबज लाइव पर बातचीत करते हुए कहा, “ मैं नजीबुल्लाह के साथ टी-20 लीग में खेला हैं, इसलिए मैं उनसे ऐसी पारी की उम्मीद कर रहा था। वह तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए और मुझे लगता है कि अब आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट उनसे ज्यादा दूर नहीं है।”

सहवाग ने आगे कहा, “ ऐसा लगा कि अफगानिस्तान के बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले नजीबुल्लाह बिल्कुल अलग पिच पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर की स्पिन जोड़ी के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाज की। यहां तक कि जिमी नीशम के पहले ही ओवर में दो बाउंड्रीज भी लगाईं।”

गौरतलब है कि नजीबुल्लाह के शानदार अर्धशतक के दम पर अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार