टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 35वें मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराकर सेमीफाइनल की ओर मज़बूत कदम बढ़ा दिया। हालांकि, बारिश और बांग्लादेश ने भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ाने में ज़रा सी भी कसर नहीं छोड़ी थी। भारत के लिए इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का भी शामिल था।

Advertisement

इस मैच में बांग्लादेश की हार के बाद शाकिब अल हसन एक बार फिर से निशाने पर आ गए हैं। इस बार भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शाकिब की टिप्पणी पर उनको फटकार लगाई है। इस मैच से पहले शाकिब ने ये बयान दिया था कि वो यहां वर्ल्ड कप जीतने नहीं आए हैं और अगर बांग्लादेेश भारत को हरा देता है तो ये एक अपसेट होगा।

Advertisement

अब भारत के खिलाफ मैच में हार के बाद शाकिब के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए वीरू ने क्रिकबज्ज पर कहा, “इस बात की जिम्मेदारी तो कप्तान को लेनी चाहिए ना। उस से पहले शांतो आउट हुए, फिर उसी ओवर में शाकिब भी आउट हो गए। तो वो, वहां पर गलती हो गई। 99/3, 100/4, 102/5, ये 3 विकेट जो गिरे हैं, उनमें एक बड़ी साझेदारी बन जाती है, ऐसा नहीं है कि टी20 में आपको 50 रन की साझेदारी चाहिए। 10 बॉल में 20 रन की पार्टनरशिप भी गेम पलट सकती है।"

आगे बोलते हुए वीरू ने कहा, “मेरे ख्याल से चुक हो गई, खुद कप्तान से भी। वो कप्तान हैं, अनुभव भी है, जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी और उन्हें अंत तक खेलना चाहिए था, जैसे कोहली खेलते हैं। टीम को मझदार से निकालते, या फिर ऐसे उल्टे सीधे बयान ना दें।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार