बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टेस्ट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रविवार (21 जनवरी) को हैदराबाद पहुंच गई। टीम के साथ 20 वर्षीय अनकैप्ड स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) भारत नहीं आए हैं, वहीं वीजा को लेकर हुए मसले के कारण बशीर फिलहाल आबू धाबी में ही हैं। इंग्लैंड की टीम भारत के लिए सीरीज के लिए तैयारियों के लिए यूएई में कैंप लगाया था। 

 
Advertisement

समरसेट के लिए खेलने वाले बशीर भारत आने के लिए वीज़ा क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि उनका परिवार पाकिस्तान से है। 

Advertisement

बशीर को पहली बार इंग्लैंड टेस्ट टीम में मौका मिला है। हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड खास नहीं है। बशी के नाम सिर्फ 10 विकेट हैं, 67 की औसत से। लेकिन उन्होंने इंग्लैंड लायंस के लिए खेलते हुए और यूएई में कैंप के दौरान अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

बता दें कि विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी सीरीज के लिए भारत नहीं आए हैं। वह निजी कारणों के चलते यूएई से ही वापस इंग्लैंड लौट गए। हालांकि उम्मीद की जा रही है वह बाद में इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ सकते हैं। ब्रूक की जगह टीम में शामिल किए गए डेन लॉरेंस भारत में इग्लैंड टीम के साथ जुड़ गए हैं। 

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम

Also Read: Live Score

Advertisement

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, डेन लॉरेंस, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट , मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार