9 जनवरी। भले ही अभी टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज में 9 माह का समय बचा है लेकिन अभी से ही टीमें टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी रणनीतियां बनानें लगी हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत के पूर्व महान दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने अभी ही अपने पसंद की 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर डाली है जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

Advertisement

लक्ष्मण ने धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं माना है। लक्ष्मण ने ऋषभ पंत पर भरोसा जताया है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या के साथ शिवम दुबे को भी टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल किया है।

शिखर धवन लक्ष्मण की पसंद टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं बने हैं। लक्ष्मण ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को दी है।

वीवीएस लक्ष्मण की T20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित 15 सदस्यीय भारतीय टीम-

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्रा चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार