श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने गुरुवार (11 जनवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। हसरंगा ने 5.5 ओवर में 19 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। जो वनडे में किसी खिलाड़ी द्वारा किया गया पांचवां बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। बता दें कि जुलाई 2023 के बाद यह उनका पहला इंटरनेशनल मुकाबला था। 

 
Advertisement

तोड़ा मुरलीधरन का रिकॉर्ड

Advertisement

बतौर स्पिनर वनडे में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में हसरंगा तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने हमवतन मुथैया मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ा. जिन्होंने साल 2000 में भारत के खिलाफ 30 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में शाहीद अफरीदी (7/12) पहले और राशिद खान (7/18) दूसरे स्थान पर हैं। 

टिम साउदी को पीछे छोड़ा

घर में वनडे मुकाबले में किसी गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ा. जिन्होंने 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 33 रन देकर 7 विकेट लिए थे। चमिंडा वास (8/19) पहले स्थान पर हैं। 

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के काऱण ओवरों की संख्या घटाकर 27 ओवर प्रति पारी की गई। जिसके बाद जिम्बाब्वे 22.5 ओवर में 96 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज जॉयलॉर्ड गम्बी ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। 

Advertisement

Also Read: Live Score

इसके जवाब में कप्तान कुसल मेंडिस के तूफानी अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली। मेंडिस ने 51 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार