India vs England: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वसीम जाफर आए दिन कोई ना कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले जाफर ने अपने ही अंदाज में ट्वीट कर विराट कोहली को राय दी है।

Advertisement

वसीम जाफर ने अपने ट्वीट के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि विराट कोहली को तीसरे वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से बदलाव करने चाहिए। वसीम जाफर ने सीधे शब्दों में तो कुछ नहीं लिखा लेकिन उनके मजेदार ट्वीट से इस बात का पता चलता है कि वह चाहते हैं कि तीसरे वनडे मैच में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाए।

Advertisement

वसीम जाफर ने अपने ट्वीट के साथ फैंस से सीक्रेट कोड को डिकोड करने के लिए कहा है। वसीम जाफर के इस कोड को फैंस आसानी से डिकोड कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में ज्यादातर  युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर का नाम लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा वसीम जाफर का चैस से मतलब चहल से है और वॉशिंगटन से मतलब सुंदर से है।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड की टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हराया था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि तीसरे वनडे को जीतकर वह इस सीरीज पर कब्जा करे वहीं विराट कोहली एंड कंपनी टेस्ट, टी-20 के बाद वनडे सीरीज को भी फतह करने के लक्ष्य से उतरेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार