पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर काफी संजीदा रहे जाफर सोशल मीडिया पर अपनी मजाकिया छवि दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी टीम के साथियों की टांग खींचने से लेकर कई मौकों पर खुद को ट्रोल करने तक, जाफर एक नई सोशल मीडिया सनसनी बन चुके हैं। 

Advertisement

आईपीएल के दौरान भी किंग्स इलैवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कई बार मेमे शेयर किए थे और वहीं से उन्हें लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया था। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले जाफर ने अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ट्रोल करते हुए एक ट्वीट किया है। उनका ये ट्वीट देखने के बाद आपको ‘फिर हेरा फेरी’ (बॉलीवुड मूवी) की याद आना लाजमी है।

Advertisement

टीम इंडिया 17 दिसंबर को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट के लिए तैयार है। भारतीय टीम पहली बार विदेशी जमीन पर पिंक बॉल टेस्ट खेलते हुए नजर आने वाली है। इस सीरीज की शुरूआत से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें दुनिया के दो महान बल्लेबाज, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली, एक दूसरे से सवाल जवाब करते देखे जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्वीट में लिखा,  “वोडाफोन टेस्ट सीरीज से पहले, दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एक स्पैशल सवाल जवाब सैशन के लिए साथ बैठेंगे… पूरी चैट के लिए तैयार रहें!”

स्मिथ और कोहली के बीच इस स्पैशल इंटरव्यू को लेकर, जाफर ने अक्षय कुमार और परेश रावल अभिनीत फिल्म हेरा फेरी के एक प्रसिद्ध डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को ट्रोल करने की कोशिश की है। जाफर के इस ट्वीट को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार