वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रसल अपनी मसल पावर के दम पर किसी भी गेंदबाज को दिन में तारे दिखाने का दम रखते हैं। मेजर लीग क्रिकेट के 9वें मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, यहां रसल ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ महज 37 गेंदों पर 70 रन ठोके। इसी बीच इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। 

Advertisement

दरअसल, रसल ने अपनी इनिंग के दौरान गन गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया की एक बीमर (नो बॉल) गेंद पर चौका लगाया था। यहां खास बात यह है कि जब रसल ने यह शॉट खेला तब वह संतुलन में नहीं थे। नॉर्खिया की बीमर गेंद पर रसल खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच गेंद उनके बैट से टकराई और बल्लेबाज की पावर के कारण सीधा बाउंड्री के बाहर तेजी से चौके के लिए पहुंच गई। यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि इस घटना के बाद गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने अपनी गलती के लिए बल्लेबाज से माफी मांगी जिसके बाद रसल ने भी इशारों में 'मैं ठीक हूं' का इशारा किया। लेकिन इसके बाद रसल का बल्ला आग उगलने लगा और उन्होंने अपनी टीम के लिए इनिंग के खत्म होने तक 37 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के ठोककर 70 रन बना डाले। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी और वाशिंगटन फ्रीडम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।

गौरतलब है कि हाल ही में आंद्रे रसल ने वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। रसल ने कहा था कि वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहते हैं जिसके लिए वह खुद को तैयार भी कर रहे हैं। आंद्रे रसल ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। इसके बाद से ही रसल इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार