Bhuvneshwar Kumar Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार मौजूदा समय में UP टी20 लीग 2025 खेल रहे हैं जहां बीते गुरुवार, 4 सितंबर को उन्होंने लखनऊ फाल्कन्स के लिए गज़ब की गेंदबाज़ी की और टूर्नामेंट के क्वालीफायर-2 में मेरठ मेवरिक्स के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच भुवी ने मुकाबले में एक डबल विकेट मेडन ओवर भी फेंका जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा मेरठ मेवरिक्स की इनिंग के पहले ही ओवर में देखने को मिला। लखनऊ फाल्कन्स टीम की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार के हाथों में ही थी और ये ओवर भी टीम के लिए वो ही डालने आए थे। यहां भुवी ने विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों को अपनी लहराती गेंदों पर ऐसा नचाया कि फैंस का दिन बन गया।

Advertisement

जान लें कि लखनऊ फाल्कन्स के लिए बॉलिंग की शुरुआत करने आए भुवी ने अपने पहले ओवर में मेरठ मेवरिक्स की टीम को एक भी रन नहीं दिया और इसी बीच उनके दो बल्लेबाज़ों को आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता भी दिया। यहां भुवी ने पहले मेरठ मेवरिक्स के सलामी बल्लेबाज़ अक्षय दुबे को विकेटकीपर आराध्या यादव के हाथों कैच आउट करवाया और फिर नंबर-3 पर बैटिंग करने आए बाएं के बल्लेबाज़ रुतुरात शर्मा को बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा।

सोशल मीडिया पर भुवी के इस ओवर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ये भी जान लीजिए कि इस पूरे टूर्नामेंट में भुवी ने कमाल की गेंदबाज़ी की और लखनऊ फाल्कन्स  के लिए 10 मैचों में 35.3 ओवर में सिर्फ 238 रन देकर 14 विकेट झटके। हाल ही में उन्होंने आईपीएल 2025 के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि भविष्य में उनकी टीम इंडिया में वापसी हो पाती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर UP टी20 लीग 2025 के क्वालीफायर-2 के नतीजे की तो ये मैच मेरठ मेवरिक्स की टीम ने 143 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 19 रनों से जीता और फाइनल के लिए अपना टिकट भी पक्का किया। अब टूर्नामेंट के आखिरी मैच में उनकी टक्कर शनिवार, 6 सितंबर को काशी रुद्रास की टीम से होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार