भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (IND vs AUS 5th T20) शनिवार, 08 नवंबर को बिस्बेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को किस्मत का भरपूर साथ मिला और पावरप्ले के दौरान ही उनके दो कैच छूट गए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना भारतीय इनिंग के पहले और चौथे ओवर में देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ बेन ड्वारशुइस करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा ने बॉल को मिस हिट किया और मिड ऑफ पर तैनात खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की तरफ मारा।

Advertisement

यहां मैक्सवेल एक आसान कैच पकड़कर अभिषेक की पारी को समाप्त कर सकते थे, लेकिन किस्मत अभिषेक पर ऐसी मेहरबान थी की मैक्सवेल से वो कैच छूट गया। इसके बाद भारतीय इनिंग के चौथे ओवर में अभिषेक ने तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस की तीसरी गेंद को पुल शॉट खेलते हुए हवा में उड़ाया जिसके बाद बेन ड्वारशुइस भी कैच पकड़कर अभिषेक को पवेलियन भेज सकते थे, लेकिन यहां भी किस्मत ने भारतीय खिलाड़ी का ऐसा साथ दिया की ड्वारशुइस भी ये कैच नहीं पकड़ पाए।

cricket.com.au के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि खबर लिखे जाने तक अभिषेक 13 गेंदों पर नाबाद 23 नर बना चुके हैं, वहीं भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए कुल 52 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए हैं। फिलहाल बारिश के कारण ये मुकाबला रुका हुआ है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़ाम्पा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार