ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 27 मुकाबला शुक्रवार (28 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया को वॉर्नर (David Warner) और हेड (Travis Head) की जोड़ी ने तूफानी शुरुआती दिलवाई। इस मैच में हेड और वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए 19.1 ओवर में 175 रनों की तूफानी साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के 4D प्लेयर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने कमाल करके ऑस्ट्रेलिया को झटके दिये।

जी हां, जहां एक तरफ कीवी टीम के मुख्य गेंदबाज़ मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ों के सामने संघर्ष कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ग्लेन फिलिप्स ने इन दोनों ही बल्लेबाज़ों का विकेट चटकाकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। सबसे पहले फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए 19वां ओवर करते हुए तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे वॉर्नर को अपने स्पिनर के जाल में फंसाया और खुद उनका कैच पकड़कर न्यूजीलैंड को सफलता दिलवाई।

Advertisement

वहीं इसके कुछ देर बाद ही फिलिप्स टीम के लिए जब 24वां ओवर करने आए तब उन्होंने शतकवीर ट्रेविस हेड को बोल्ड कर डाला और इस खतरनाक नजर आ रहे बल्लेबाज़ को भी पवेलियन भेज दिया। आपको बता दें कि ग्लेन फिलिप्स बैटिंग, बॉलिंग, और फील्डिंग के अलावा विकेटकीपिंग करने में भी माहिर हैं जिस वजह से उन्हें अब 4डी प्लेयर की उपाधि मिल चुकी है। और आज उन्होंने इस उपाधि को सही भी साबित कर दिया है।

Advertisement

बात करें अगर वॉर्नर और हेड की तो वॉर्नर ने 65 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्के लगाकर कुल 81 रन ठोके थे। वहीं हेड ने 67 गेंदों पर 10 चौके और 7 छक्के लगाकर 109 रन बनाए। हेड लंबे समय के बाद अपनी इंजरी से उभरकर मैदान पर वापसी कर रहे हैं ऐसे में उनकी यह इनिंग सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भी अच्छे संकेत हैं। 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर,ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार