इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2024 की शुरुआत 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच से करने वाली है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो MI फैंस को खुश कर देगा।

Advertisement

MI कैंप में दिखा भरत मिलाप

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को गले लगाते नजर आए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही हार्दिक रोहित को देखते हैं वो तुरंत उनसे मिलने जाते हैं। यहां रोहित हार्दिक को देखकर उनसे हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे करते हैं, लेकिन इसी बीच हार्दिक उन्हें गले लगा लेते हैं। आपको बता दें कि बीते समय में मुंबई इंडियंस के खेमे में खिलाड़ियों के बीच तनाव की खबरें सामने आई है।

गौरतलब है कि आगामी आईपीएल सीजन से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं पांच बार MI को ये ट्रॉफी जितवाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाया गया है। यही वजह है मुंबई इंडियंस के फैंस खुश नहीं हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हार्दिक पांड्या रोहित की तरफ मुंबई की टीम को सफलता की सीढ़ी पर पहुंचा पाते हैं या नहीं।

मुंबई  इंडियंस स्क्वाड

Advertisement

Also Read: Live Score

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, मोहम्मद नबी, नेहाल वढेरा, गेराल्ड कोएट्जी, अंशुल कम्बोज, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, क्वेना मपाफा, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार