पाकिस्तानी खिलाड़ी 12 सितंबर से शुरू होने वाले घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस वन-डे कप (Champions One-Day Cup 2024) के लिए जमकर अभ्यास करना शुरू कर चुके हैं। इसी बीच पाकिस्तानी खेमे से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि आपका दिल जीत लेगा। दरअसल, इस वीडियो में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) बाबर आजम (Babar Azam) के एक नन्हे फैन को बचाते नज़र आए हैं जो कि सुरक्षा घेरा तोड़कर ग्राउंड के अंदर घुस गया था।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा बाबर आजम से मिलने के लिए सुरक्षाकर्मियों को चमका देकर ग्राउंड के अंदर चला जाता है जिसके बाद सिक्योरिटी बच्चे का पीछा करती है।

Advertisement

ये सब देखकर हारिस रऊफ बच्चे को बचाने दौड़ते हैं और उसे पकड़कर वापस छोड़कर आते हैं। इसी बीच वो पूरी कोशिश करते हैं कि सिक्योरिटी के लोग बच्चे को किसी भी तरह से चोट ना पहुंचाए। आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में अगर ऐसे फैंस को पकड़ लिया जाता है तो उनकी पिटाई होती है और उन्हें पुलिस के हवाला भी कर दिया जाता है। हालांकि यहां ये छोटा फैन काफी खुशनसीब रहा कि उन्हें खुद हारिस रऊफ ने बचा लिया।

गौरतलब है कि बीता समय में पाकिस्तानी टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बुरी तरह हारकर बाहर हुआ जिसके बाद अब उन्हें घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से 0-2 से हार का भी सामना करना पड़ा। यही वजह है पाकिस्तानी टीम में काफी बवाल मचा हुआ है। खबरों के अनुसार अब टीम की कप्तानी एक बार फिर बदलने वाली है। पाकिस्तान के नए कैप्टन के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान का नाम सामने आ रहा है जो कि तीन फॉर्मेट के लिए चुने जा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार