कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बीते सोमवार (28 अप्रैल) को इडेन गार्डेंस के स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी छठी जीत हासिल की और अब वो पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस मैच में केकेआर के यंग पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम योगदान भी निभाया हालांकि इसी बीच हर्षित राणा से एक बड़ी गलती होने वाली थी जिसके कारण उन पर बड़ा जुर्माना या बैन होने का खतरा तक बन सकता था।

Advertisement

दरअसल, ये घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 7वें ओवर में घटी थी। अभिषेक पोरेल आक्रमक बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने हर्षित राणा को भी रचनात्मक शॉट खेलकर बाउंड्री मारना का प्रयास किया था। हालांकि यहां हर्षित राणा ने अपनी पेस से पोरेल को चकमा दे दिया और ये बॉल सीधा मिडिल स्टंप पर जाकर लगा।

Advertisement

अभिषेक पोरेल आउट हो चुके थे ऐसे में हर्षित राणा काफी उत्साहित हो गए। इसी बीच हर्षित ने अभिषेक पोरेल को वापस पवेलियन जाने का इशारा किया और यहां हर्षित अपना पसंदीदा फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन भी करने वाले थे। इसी बीच हर्षित को ये याद आ गया कि उन पर ऐसा करने पर पहले भी जुर्माना लगा है ऐसे में उन्होंने खुद को संभालते हुए रोक लिया। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 के दौरान मयंक अग्रवाल को फ्लाइंस किस सेलिब्रेशन करके सैंडऑफ दिया था जिस वजह से उन पर फाइन लगाया लगा था। अगर वो अभिषेक पोरेल के खिलाफ भी ऐसा करते तो शायद उन पर दोबारा जुर्माना या उन्हें बैन भी किया जा सकता था। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि हर्षित राणा बड़ी गलती करते-करते बच गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार