श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जून) को पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की है। मेहमान टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला जरूर जीता हो, लेकिन लंकाई टीम के स्टार ऑलराउंडर ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दरअसल मेजबानो की पारी के दौरान वानिन्दु हसरंगा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ झाई रिचर्डसन पर जमकर बरसे और उन्हें एक के बाद एक लगातार पांच चौके रसीद कर दिए।

Advertisement

वानिन्दु हसरंगा ने ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में डेथ ओवर्स में बल्लेबाज़ी करते हुए 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। इस दौरान हसरंगा के बल्ले से 6 चौके भी देखने को मिले, जिसमें से 5 उन्होंने रिचर्डसन के ओवर में बटोरे थे। 

Advertisement

यह घटना श्रीलंकाई बल्लेबाज़ी के 49वें ओवर की है। हसरंगा 10 गेंदों का सामना करके 10 रन बना चुके थे, लेकिन रिचर्डसन के खिलाफ उन्होंने आक्रमक बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। हसरंगा ने झाई रिचर्डसन की शुरूआती पांच गेंदों पर एक के बाद एक शॉट्स लगाते हुए पांच करारे चौके जड़ दिए। बता दें कि इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने हसरंगा के खिलाफ इनस्विंग, बाउंसर और स्लोअर बॉल तक का इस्तेमाल किया, लेकिन हसरंगा के सामने उनकी एक नहीं चली। इस घटना के बाद गेंदबाज़ी करते हुए भी हसरंगा ने अपना दम दिखाया। हसरंगा ने बल्लेबाज़ी से धमाल मचाने के बाद गेंदबाज़ी करते हुए 58 रन खर्चे और मेहमानो के 4 विकेट चटका दिए।

बता दें कि हसरंगा की पारी की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बावजूद मेजबानो के गेंदबाज़ लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों से बचा नहीं सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 80 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम ने मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया।    

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार