Jamie Overton And Tim David Fight Video: बिग बैश लीग 2024-25 (BBL 2024-25) में बीते रविवार, 5 जनवरी को टूर्नामेंट का 24वां मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) और होबार्ट हेरिकेन्स (Hobart Hurricanes) के बीच निंजा ग्राउंड तस्मानिया में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान मैदान पर बवाल भी देखने को मिला। दरअसल, इस मैच के दौरान इंग्लिश प्लेयर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) और ऑस्ट्रेलियन प्लेयर टिम डेविड (Tim David) आपस में भिड़ते नज़र आए।

Advertisement

बिग बैश लीग के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी इस घटना का वीडियो साझा किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि होबार्ट हेरिकेन्स की बैटिंग के दौरान एक समय ऐसा भी आता है जब जेमी ओवरटन बल्लेबाज़ टिम डेविड से कुछ कहते कैमरे में कैद होते हैं। इस घटना के दौरान जहां एक तरफ ओवरटन थोड़े ज्यादा एक्टिव दिखे, वहीं दूसरी तरफ टिम डेविड ने कुछ खास रिएक्ट नहीं किया।

Advertisement

इन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इस पर कुछ साफ नहीं है, लेकिन ये साफ है कि बीबीएल की तरह आईपीएल में भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां एक तरफ आईपीएल के आगामी सीजन में टिम डेविड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नज़र आएंगे, वहीं दूसरी तरफ जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहने वाले हैं।

ये भी जान लीजिए कि इस मैच में टिम डेविड ने होबार्ट हेरिकेन्स के लिए 28 बॉल पर 3 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए नाबाद 62 रनों की तूफानी खेली। इस दौरान उन्होंने जेमी ओवरटन के ओवर में भी खूब रन लूटे और इस इंग्लिश खिलाड़ी ने बिना कोई सफलता हासिल किये 3 ओवर में 54 रन खर्च कर डाले। हालांकि बल्लेबाज़ी से ओवरटन ने भी प्रभावित किया और 18 बॉल पर 27 रनों की पारी खेली।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रनों का लक्ष्य टांगा था जिसे होबार्ट की टीम ने महज़ 18.4 ओवर में हासिल करके जीत प्राप्त कर ली। उन्होंने ये मैच 5 विकेट से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार