जसप्रीत बुमराह ने चोट से उभरकर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर ली है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में गेंदबाज़ी की। इस मैच में बुमराह ने दो ओवर फेंके जिसमें उन्हें एक सफलता भी मिली। इसी बीच बुमराह ने अपनी यॉर्कर का भी दम दिखाया। उनके हाथ से निकली एक यॉर्कर गेंद इतनी सटीक और खतरनाक थी कि सामने खड़े ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ खुद को अपने पैरों पर संभाल ही नहीं सके और औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़े।

Advertisement

यह घटना 7वें ओवर में देखने को मिली। बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को यॉर्कर फेंका था। बुमराह के हाथ से निकली गेंद एंगल के साथ स्टीव स्मिथ तक पहुंची। बल्लेबाज़ गेंद को सिर्फ डिफेंस करना चाहता था, लेकिन वह पूरी तरह नाकाम रहे और देखते ही देखते स्मिथ अपना बैलेंस खोकर जमीन पर नज़र आए।

Advertisement

एरोन फिंच ने आउट होकर बजाई थी ताली : बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर से सिर्फ स्टीव स्मिथ को ही परेशान नहीं किया, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच की भी गिल्लियां हिलाई। फिंच को बुमराह ने अपनी यॉर्कर पर ही बोल्ड किया था, जिसके बाद मैदान पर पहाड़ की तरह जमे फिंच हैरान रह गए और ताली बजाते कैमरे में कैद हुए।

एशिया कप से हो गए थे बाहर : एशिया कप में भारत का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। टीम सुपर-4 स्टेज को पार नहीं कर सकी थी। इस टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं थे। दरअसल, इस टूर्नामेंट से पहले ही बुमराह चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने एनसीए में रिहैब करने जाना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार