Jitesh Sharma Catch Video: भारत में घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) खेली जा रही है जहां बीते गुरुवार, 16 जनवरी को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और महाराष्ट्र के बीच वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गुजरात में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने पहले एक धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली और फिर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का एक बवाल फ्लाइंग कैच पकड़कर सभी के होश उड़ा दिये।

Advertisement

ये पूरी घटना महाराष्ट्र की इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिली। विदर्भ के लिए ये ओवर दर्शन नालकंडे करने आए थे। यहां उन्होंने ओवर की तीसरा बॉल एक दमदार शॉर्ट बॉल फेंका जिस पर गायकवाड़ शॉक हो गए। नालकंडे का बॉल काफी तेजी से गायकवाड़ की तरफ आया था जिस वजह से वो बॉल को ठीक से टाइम नहीं कर पाए।

Advertisement

ऐसे में ये बॉल सीधा उनके बैट से टकराकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई। यहां जितेश शर्मा गेंद को हवा में देखकर मौका भांप गए थे जिस वजह से उन्होंने गेंद की तरफ तेजी से दौड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने गेंद की तरफ कमाल का डाइव लगाया और हवा में ही गेंद को लपक लिया। यही वजह है फैंस को जितेश शर्मा के इस कैच का वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि सेमीफाइनल मैच में जितेश ने दो कैच पकड़े और इससे पहले 33 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। बात करें अगर मुकाबले की तो विदर्भ ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 380 रन बनाए जिसके जवाब में महाराष्ट्र की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन ही बना पाई और 69 रनों से ये मैच गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार