Kane Williamson Catch Video: इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट (T20 Blast 2025) खेला जा रहा है जहां बीते बुधवार, 16 जुलाई टूर्नामेंट का 114वां मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर मिडलसेक्स (Middlesex) और सरे (Surrey) के बीच खेला गया। गौरतलब है कि इस मुकाबले में केन विलियमसन (Kane Williamson) ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए जेसन रॉय (Jason Roy) का एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना सरे की इनिंग के 7वें ओवर में घटी। मिडलसेक्स के लिए ये ओवर ल्यूक होलमैन कर रहे थे जिनकी छठी गेंद पर जेसन रॉय ने हवाई शॉट खेलते हुए छक्का जड़ना का प्रयास किया।

Advertisement

ये गेंद जेसन रॉय के बैट से मिडिल हुआ था ऐसे में सभी को लगा था कि वो बाउंड्री के बाहर ही जाएगा, लेकिन तभी इस पूरे सीन में केन विलियमसन की एंट्री हुई। ये कीवी खिलाड़ी दौड़ता हुए गेंद की तरफ पहुंचा और इसके बाद उन्होंने दौड़ते हुए ही इस गेंद को लपक लिया।

कमाल की बात ये कि ये कैच पकड़ने के बाद वो बाउंड्री के डाइव गिरते हुए गिर गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेंद को अपने हाथों से छूटने नहीं दिया और जमीन पर लेटकर खुद को बाउंड्री से दूर करते हुए भी अपना बैलेंस बनाए रखा। यही वज़ह है केन विलियमसन के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो लॉर्ड्स के मैदान पर सरे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इसके जवाब में मिडलसेक्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन जोड़े और इस तरह ये रोमांचक मुकाबला 8 रनों से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार