Kieron Pollard Catch: 35 वर्षीय कीरोन पोलार्ड हमेशा ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और हैरतअंगेज फील्डिंग के लिए चर्चा में रहे हैं। बढ़ती उम्र के बीच ऐसा माना जाने लगा था कि अब पोलार्ड वैसे कैच नहीं लपक सकेंगे जैसे वह जवानी में पकड़ा करते थे। लेकिन एक बार फिर इस दिग्गज खिलाड़ी ने सभी को गलत साबित किया है। दरअसल, अबु धाबी में खेली जा रही ILT20 लीग में पोलार्ड ने गुलाटी मारकर ऐसा कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखकर सभी फैंस हैरान हैं।

Advertisement

पोलार्ड का यह कैच टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में देखने को मिला। यह मैच एमआई एमिरेट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेला जा रहा था। वाइपर्स की पारी के 8वें ओवर में कप्तान कॉविन मुनरो ने स्पिन गेंदबाज़ समित पटेल को टारगेट करके हवाई फायर किया था। बैट से टकराकर गेंद लॉग ऑन की तरफ गई जहां पोलार्ड तैनात थे।

Advertisement

यह कैरेबियाई खिलाड़ी बाउंड्री लाइन से थोड़ा आगे खड़ा था, ऐसे में गेंद उन्हें बीट करके बाउंड्री के पार पहुंच सकती थी। लेकिन पोलार्ड ने ऐसा होने नहीं दिया और ऊंची कूद लगाकर अपने दाएं हाथ से हवा में गेंद लपक ली। इतना ही नहीं, कैच पकड़ने के बाद पोलार्ड ने बैलेंस बनाने के लिए मैदान पर एक गुलाटी भी खाई और फिर स्टेडियम में बैठे फैंस को देखकर पोज करते नज़र आए।

पोलार्ड ने सिर्फ अपनी फील्डिंग से ही फैंस का दिल नहीं जीता, बल्कि बल्लेबाज़ी से भी धमाल मचा दिया। इस मैच में पोलार्ड ने 39 गेंदों पर 67 रन ठोक दिये। पोलार्ड के बैट से 6 छक्के और एक चौका देखने को मिला। हालांकि वह अपनी टीम को मैच नहीं जीता सके और वाइपर्स ने 170 रनों का टारगेट 16.3 ओवर में प्राप्त कर लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार