Mark Adair Bowled Tom Latham Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बीते बुधवार, 27 मई को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन 94 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर 361 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। गौरतलब है कि इसी बीच कीवी टीम के कैप्टन टॉम लैथम (Tom Latham), जिनसे फैंस को बड़ी इनिंग की उम्मीद थी, वो पूरी तरह फ्लॉप हो गए और 02 गेंदों पर जीरो रनों के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें आयरिश तेज गेंदबाज़ मार्क अडायर (Mark Adair) ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के पहले ही ओवर में देखने को मिली। यहां आयरलैंड के फास्ट बॉलर मार्क अडायर ने बाएं हाथ के बल्लेबाज़ टॉम लैथम को फंसाने के लिए एक इनस्विंगर बॉल डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ अंदर की और आया।
इसके बाद होना क्या था, टॉम लैथम पूरी तरह चकमा खा गए और उन्होंने मार्क अडायर की गेंद को मिस जज करके छोड़ने का फैसला किया। इतना ही था कि मार्क की लहराती बॉल सीधा ऑफ स्टंप पर टकराई और इस तरह कीवी बैटर को जीरो के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। Cricket Ireland ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि 30 साल के मार्क अडायर ने बेलफ़ास्ट टेस्ट के पहले दिन 20 ओवर गेंदबाज़ी की और 66 रन देकर न्यूजीलैंड के 3 विकेट लिए। उन्होंने टॉम लैथम के अलावा डेवोन कॉनवे (13 गेंदों पर 04 रन) और डेरिल मिचेल (02 गेंदों पर 01 रन) का भी विकेट झटका।
What a ball, Sparky!
— Cricket Ireland (@cricketireland) May 27, 2026
A bit of swing with the new ball dismisses Blackcaps captain Tom Latham, 2nd ball of the match @solar_failte | #BackingGreen pic.twitter.com/tLwyGSCEbm
ऐसी है दोनों टीमें
आयरलैंड (प्लेइंग XI): एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), स्टीफन डोहेनी, केड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, थॉमस मेयेस।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़कारी फाउलकेस, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स।