Harmanpreet Kaur Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वो आज गुरुवार, 28 मई को मेजबान टीम इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (ENG-W Vs IND-W 1st T20I) खेलेगी। गौरतलब है कि ये मुकाबला चेम्सफोर्ड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जिसमें भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल की सबसे माहिर बल्लेबाज़ों में से एक हैं, जो कि इस फॉर्मेट में भारत के लिए 195 मैच खेलकर लगभग 30 की औसत और 110 की स्ट्राइक रेट से 3,991 रन बना चुकी हैं।
खास बात तो ये है कि आज हरमन, चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड पर इंग्लैंड के सामने सिर्फ 9 रन की पारी भी खेलती हैं तो भी वो T20I में अपने 4,000 रन पूरे कर लेंगी और ये कारनामा करने वाली दुनिया की सिर्फ तीसरी खिलाड़ी बन जाएंगी। अब तक न्यूजीलैंड की महान ऑलराउंडर सुजी बेट्स और स्मृति मंधाना ने ही ये कारनामा किया है।
महिला टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन
- सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 183 मैचों में 4,720 रन
- स्मृति मंधाना (भारत) - 163 मैचों में 4,293 रन
- हरमनप्रीत कौर (भारत) - 195 मैचों में 3,991 रन
- चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) - 157 मैचों में 3,752 रन
- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - 54 मैचों में 3,719 रन
बताते चलें कि कैप्टन हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए स्मृति मंधाना के बाद दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। वो आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कैप्टेंसी करेंगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, नंदिनी शर्मा