Virat Kohli And Travis Head Fight Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 67वें मुकाबले (IPL 2026) में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs SRH) की टक्कर हुई जहां एक हाई स्कोरिंग गेम के बीच मैदान पर बवाल भी देखने को मिला। दरअसल, हैदराबाद के मैदान पर RCB की बैटिंग के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) और ट्रेविस हेड (Travis Head) आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में विराट इतने नाराज़ हुए कि उन्होंने मुकाबला खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

IPL ने खुद विराट और ट्रेविस हेड की फाइट का वीडियो साझा किया है। इस 20 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली आक्रमक अंदाज़ में ट्रेविस हेड से इशारों में बॉलिंग करने को कहते हैं, जिसके जवाब में ट्रेविस हेड भी अपना सिर हिला देते हैं। इन दोनों दिग्गजों के बीच क्या बात हुई, ये तो साफ नहीं हो पाई है, लेकिन ये साफ है कि विराट, ट्रेविस हेड से काफी ज्यादा नाराज़ थे। वो पूरे मैच के दौरान कुछ ना कुछ कमेंट कर रहे थे।

Advertisement

गौरतलब है कि यहां विराट कितना गुस्से में थे, इसका अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि SRH vs RCB मैच खत्म होने के बाद जब ट्रेविस हेड ने उनसे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो विराट ने उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

खास बात तो ये है कि इस मुकाबले में ट्रेविस हेड ने गेंदबाज़ी भी की और एक ओवर में 7 रन देकर RCB का एक विकेट भी झटका। उन्होंने विपक्षी टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज़ों में से एक कैप्टन रजत पाटीदार का विकेट चटकाया जो कि 39 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

बात करें ट्रेविस हेड के बैटिंग परफॉर्मेंस की तो उन्होंने 16 गेंदों पर 5 चौके ठोककर 26 रन ठोके। दूसरी तरफ विराट कोहली ने हैदराबाद के मैदान पर 11 गेंदों पर 2 चौके लगाकर 15 रन बनाए। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 255 रन डिफेंड करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से मात दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: हैदराबाद में SRH को 55 रनों से बड़ी जीत मिली, हालांकि इसके बावजूद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बरकरार है। उन्होंने 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक हासिल करके लीग स्टेज खत्म की है। दूसरी तरफ SRH 14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक के साथ तीसरी पॉजिशन पर है। इनके अलावा टॉप-4 में फिलहाल गुजरात टाइटंस (14 मैचों में 9 जीत और 18 अंक) और राजस्थान रॉयल्स (13 मैचों में 7 जीत और 14 अंक) हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार