Sikandar Raza Viral Video: जिम्बाब्वे के दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) इन दिनों UAE में खेले जा रहे ILT20 टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। वह शारजाह वॉरियर्स (Sharjah Warriors) की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, बीते शुक्रवार, 27 नवंबर को दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) के खिलाफ मुकाबले में उनसे मैदान पर खतरनाक ब्लंडर हुआ। सिकंदर रज़ा के ब्लंडर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रज़ा से छूटा रन आउट: ये घटना दुबई कैपिटल्स की पारी के 7वें ओवर में घटी। शारजाह वॉरियर्स के लिए खुद कैप्टन सिकंदर रज़ा गेंदबाज़ी कर रहे थे। यहां उनसे एक बेहद ही आसान रन आउट का मौका छूट गया। दरअसल, रज़ा की तीसरी गेंद पर मैक्स होल्डन ने कवर्स की तरफ कट शॉट खेला। यहां फील्डर ने डाइव करके शानदार तरीके से गेंद को रोका और तेजी से गेंदबाज के छोर पर थ्रो किया।

इस दौरान रज़ा के पास नॉन स्ट्राइकर पर फाफ डु प्लेसिस को आउट करने का बेहद आसान मौका  था। वो क्रीज के काफी बाहर थे। हालांकि रज़ा पहली कोशिश में गेंद पकड़ने में चूक गए। इसके बाद भी रज़ा के पास फाफ को आउट करने के लिए प्राप्त समय था, लेकिन उन्होंने कोशिश ही नहीं की। उन्हें लगा कि फाफ पहले ही क्रीज पर पहुंच गए हैं। इसका फाफ ने फायदा उठाया और डाइव करके क्रीज में आ गए। तो ऐसे सिकंदर रज़ा से बड़ा ब्लंडर हो गया।

फैंस हुए नाराज: सिकंदर रज़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो देखकर फैंस बेहद हैरान हैं। कई फैंस तो ऐसे हैं जिन्होंने ILT20 में हुई घटना की जांच की मांग तक कर दी है। ऐसे फैंस का मानना है कि ये खेल में फीक्सिंग का मामला हो सकता है। आप नीचे फैंस के रिक्शन देख सकते हो।

मैच का हाल: ILT20 2026 का आठवां मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला गया था जहां शारजाह वॉरियर्स ने ही टॉस जीता और दुबई कैपिटल्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इस मुकाबले में DC के बल्लेबाज़ प्रभावित करने में नाकाम रहे और पूरी टीम 19.4 ओवर में 126 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मैदान पर टिम सेफर्ट और पॉल वाल्टर का धमाका देखने को मिला। सेफर्ट ने 20 गेंदों पर 41 रन बनाए। वहीं वाल्टर ने 25 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। इनके अलावा ब्रैंडन मैकमुलेन ने भी 19 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की शानदार पारी खेली। इन्हीं के दम पर शारजाह वॉरियर्स ने 13 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से मुकाबला जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार