Yashasvi Jaiswal Unwanted Record: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) शनिवार, 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के दूसरे दिन जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी (Matt Henry) ने बोल्ड करके आउट किया। ऐसे आउट होने के बाद अब यशस्वी जायसवाल के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

यशस्वी का Unwanted Record: 24 वर्षीय यशस्वी Team India के ऐसे पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं, जो कि सभी SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में अपनी टेस्ट पारी के दौरान जीरो पर हुए। उनसे पहले भारत के पांच खिलाड़ी सभी SENA देशों में जीरो पर हुए, लेकिन इनमें से कोई एक मुख्य बल्लेबाज़ नहीं था। इनमें अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह मौजूद है।

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी एक भारतीय बल्लेबाज़ के तौर पर भी सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वो WTC और अपने टेस्ट करियर में अब तक 8 बार डक पर आउट हुए। उनके बाद अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। वो WTC में एक भारतीय बल्लेबाज़ के तौर पर 7 बार बिना खाता खोले आउट हुए।

बताते चलें कि WTC में एक भारतीय के तौर पर सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है। वो 23 बार बिना कोई रन जोड़े आउट हुए हैं। उनके बाद लिस्ट में मोहम्मद सिराज (16 बार) और फिर यशस्वी जायसवाल (8 बार) हैं।

मैच का हाल: टॉम लैथम की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 356 रन बनाए है। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 27 ओवर खेलकर 97 रन जोड़ चुकी है। उनके 4 विकेट गिर गए हैं। मैदान पर केएल राहुल (71 गेंदों पर 24 रन) और वाशिंगटन सुंदर (00 गेंदों पर 00 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार