Akash Deep Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Akash Deep) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) में शानदार गेंदबाज़ी की और न्यूजीलैंड की पहली पारी में विकेटों का पंजा खोला। गौरतलब है ये कारनामा करके आकाश दीप ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसा दिग्गज गेंदबाज़ भी नहीं बना सका। आकाश दीप एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
आकाश दीप ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 29 वर्षीय आकाश ने क्राइस्टचर्च के मैदान पर न्यूजीलैंड की पहली पारी में 31.3 ओवर किए और 99 रन देकर 5 विकेट निकाले। उन्होंने कीवी कैप्टन टॉम लैथम, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन और मैट हेनरी का विकेट लिया। इसी के साथ अब आकाश दीप न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में पांच विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय तेज गेंदबाज़ बन गए हैं।
ये एक ऐसा कारनामा है जो कि Team India के दिग्गज गेंदबाज़ जैसे जसप्रीत बुमराह भी अपने टेस्ट करियर में अब तक नहीं कर पाए हैं। आकाश दीप से पहले सिर्फ जहीर खान, इशांत शर्मा, मदन लाल और जवागल श्रीनाथ ने एक भारतीय तेज गेंदबाज़ के तौर पर न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में पांच विकेट हॉल हासिल किया।
न्यूजीलैंड में टेस्ट 5-fers लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज़
- जहीर खान - 4
- इशांत शर्मा - 3
- मदन लाल - 1
- जवागल श्रीनाथ - 1
- आकाश दीप - 1
मैच का हाल: टॉम लैथम की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 356 रन बनाए है। इसके जवाब में दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 46 ओवर खेलकर 116 रन जोड़े। उनके 6 विकेट गिर गए हैं। वो न्यूजीलैंड से अभी भी 240 रन पीछे है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।