ऑस्ट्रेलिया में घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield) का आगाज हो चुका है जहां टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Western Australia) और क्वींसलैंड (Queensland) के बीच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में क्वींसलैंड के कप्तान मार्नस लाबुशेन माइंड गेम खेलते नज़र आए और उन्होंने एक बेहद अजीब फील्डिंग लगाकर विपक्षी खिलाड़ियों समेत अंपायर तक को कंफ्यूज कर दिया। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 66वें ओवर में देखने को मिली। यहां खुद मार्नस लाबुशेन बॉलिंग करने आए थे। गौरतलब है कि वो स्पिन नहीं बल्कि मीडियम पेस बॉलिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने माइंड गेम खेला। मार्नस ने अपने एक खिलाड़ी को सीधा अंपायर के पीछे ही खड़ा कर दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए। किसी को नहीं पता था कि मार्नस के दिमाग में क्या चल रहा है।

Advertisement

ऐसे में मार्नस ने अपनी अगली ही बॉल पर बल्लेबाज़ जोश इंगलिश को बाउंसर दे मारा। हालांकि इसी दौरान दूसरी तरफ इंगलिश भी शांत नज़र आए और उन्होंने ये बॉल डक करके विकेटकीपर के हाथों में जानी दी। लेकिन ये जान लीजिए कि क्वींसलैंड के कप्तान मार्नस ने 6.2 ओवर बॉलिंग करके 2 विकेट चटका डाले। उन्होंने 3 ओवर मेडन भी डाले और इस दौरान सिर्फ 5 रन दिये। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि मार्नस का चाणक्य वाला दिमाग टीम के लिए कहीं ना कहीं काम जरूर आया।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो पर्थ के मैदान पर क्वींसलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 124.2 ओवर का सामना करके 465 रन बनाए। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सैम वॉइटमैन (102) और जोश इंगलिश (122) ने शतकीय पारी खेली है। वहीं कोपर कोनोली (79) और कैमरून ग्रीन (53) ने भी अर्धशतक ठोके हैं। क्वींसलैंड की टीम के लिए माइकल नेसर ने 5 विकेट अपने नाम किये हैं। वहीं मैट रेंशॉ और मार्नस लाबुशेन ने दो-दो विकेट चटकाए हैं। मिचेल स्वेपसन के नाम भी एक विकेट रहा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार