Matt Renshaw Catch Video: गकेबरहा टेस्ट (SA vs AUS 2nd Test) के दूसरे दिन मैट रेन्शॉ (Matt Renshaw) ने स्लिप पर फील्डिंग करके रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का एक बेहद ही हैरतअगेंज कैच पकड़ा। रेन्शॉ कैच पकड़कर खुद काफी हैरान थे। एक समय के लिए उनका मुंह खुला का खुला रह गया था। उनके कैच और रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेन्शॉ ने स्लिप पर बवाल कैच: ये घटना साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 40वें ओवर में घटी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने अपनी चौथी गेंद राउंड द विकेट से एक  गुड लेंथ डिलीवरी फेंकी। यहां रयान रिकेल्टन ने गेंद को डिफेंस करते हुए गलती की। इसके बाद होना क्या था, वो बॉल उनके बैट के ऐज से टकराई और फिर सीधा विकेटकीपर और पहली स्लिप के बीच गई।

मैट रेन्शॉ, जो कि फर्स्ट स्लिप पर खड़े थे, वो ऐसे ही किसी मौके का इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने तुरंत ही गेंद पकड़ने के लिए अपनी दाईं ओर डाइव की। यहां पर ही उन्होंने करिश्मे को अंज़ाम दिया और जमीन के थोड़े ही ऊपर शानदार कैच लपका। उनका कैच देखकर बल्लेबाज़ रयान रिकेल्टन से लेकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी तक हैरान थे। खुद रेन्शॉ भी दंग दिखे। उनका कैच और रिएक्शन का वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि मैट रेन्शॉ के कैच ने रियान रिकेल्टन को 31 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटने पर मजबूत किया। वो 51 गेंद खेलकर बाहर गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके मारे। बात करें अगर रिकेल्टन का विकेट लेने वाले बॉलर स्कॉट बोलैंड की तो वो अपनी गेंदबाज़ी से कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने 14 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट चटका दिए हैं।

मैच का हाल: गकेबरहा टेस्ट में बारिश ने खेल का मज़ा किरकिरा किया है। इस मुकाबले के दो दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान सिर्फ 43 ओवर का खेल हुआ है। इनमें साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 97 रन बनाए।

ऐसी है दोनों टीमें

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): निक मैडिन्सन, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार