आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के सुपर-8 राउंड के मुकाबले में अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49 बॉल पर 60 रनों की शानदार पारी खेली। गुरबाज़ की इनिंग के दौरान किस्मत ने भी अफगानी खिलाड़ी का खूब साथ दिया और इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब मैथ्यू वेड बेहद आसानी से गुरबाज़ को स्टंप आउट कर सकते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।

Advertisement

ये घटना अफगानिस्तान की इनिंग के 13वें ओवर में घटी। एडम जाम्पा अपने कोटे का तीसरी ओवर करने आए थे। इस ओवर की तीसरी ही बॉल पर उन्होंने गुरबाज़ को फंसाया। यहां अफगानी बैटर आगे बढ़कर जाम्पा को लंबा छक्का मारना चाहता था, लेकिन इसी बीच वो बॉल को मिस कर बैठे।

Advertisement

गुरबाज़ छक्का मारने के चक्कर में क्रीज से भी काफी आगे निकल आए थे और अब विकेट के पीछे खड़े मैथ्यू वेड के पास एक आसान मौका था कि वो बॉल को पकड़कर स्टंप उड़ा दें, लेकिन यहां उनसे गलती हुई। वो बॉल को कलेक्ट ही नहीं कर पाए और बॉल उनके हाथ से लगकर दूर चला गया। गुरबाज़ को मौका मिला और वो जल्दी से वापस सेफ लाइन के अंदर आ गए।

इस घटना के बाद गुरबाज ने अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम के लिए कुल मिलाकर 60 रन जोड़े। गुरबाज के अलावा  इब्राहिद जादरान ने टीम के लिए 51 रनों की पारी खेली और अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 148 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और सिर्फ 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ये मैच अफगानिस्तान ने 21 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार