29 मार्च, चेन्नई (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 की तैयारी जोरो- शोरो से चल रही है। आईपीएल में एक बार फिर 2 साल के गैप के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की वापसी हो रही है।
ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी ने आईपीएल 2018 को लेकर एक बयान दिया है। धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की कप्तानी फिर से करने को लेकर कहा है कि " चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम उनके लिए काफी अहम है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के फैन्स का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इतना प्यार मुझे यहां मिला है वो अद्भूत है।
गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई के होने से धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम में शामिल थे। हालांकि 2016 में धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम के कप्तानी पद से हटा दिया गया था।
यहां देखिए धोनी का इमोशनल वीडियो►