MS Dhoni Helicopter Shot Against Matheesha Pathirana Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए प्रैक्टिस करते हुए खूब पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच CSK ने थाला का एक नया वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपनी टीम के यंग फास्ट बॉलर 'बेबी मलिंगा' यानी मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) को अपना स्टाइलिश ट्रेड मार्क शॉट 'हेलीकॉप्टर शॉट' मारकर चौका जड़ते नज़र आए हैं।

Advertisement

CSK ने ये वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी को मथीशा पथिराना काफी आगे की गेंद डिलीवर करते हैं। थाला के ट्रेड मार्क 'हेलीकॉप्टर शॉट' के लिए ये एक परफेक्ट बॉल था जिसे देखकर धोनी की आंखें चमक जाती हैं और वो खड़े-खड़े ही अपना बैट घूमाकर सामने की तरफ चौका लगा देते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इस दौरान मथीशा पथिराना का रिएक्शन देखने लायक था ऐसा इसलिए क्योंकि वो बॉल को बाउंड्री के पार जाता देख सिर्फ हल्के से मुस्कुराते हैं और एक बार फिर बॉल डालने के लिए वापस चले जाते हैं। मानो उन्हें पता था कि माही के बैट से ये शॉट निकलने के बाद गेंद बाउंड्री के पार ही जाने वाली है।

बात करें अगर महेंद्र सिंह धोनी की तो ये 43 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ अब सिर्फ आईपीएल टूर्नामेंट में ही खेलता नज़र आता है। आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार ये टाइटल जीता है। हालांकि अब वो ये कैप्टेंसी की जिम्मेदारी भी छोड़ चुके हैं और सिर्फ एक विकेटकीपर बैटर के तौर पर ये टूर्नामेंट खेलते हैं। हालांकि MS अपने अनुभव से CSK के मौजूदा कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ को हमेशा ही मदद करते हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आईपीएल 2025 में वो कितना धमाल मचाते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार