Mushfiqur Rahim Catch: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 38वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) की टीम के बीच सोमवार (6 नवंबर) को खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शाकिब का यह फैसला कुछ हद तक सही साबित हुआ और उनकी टीम के तेज गेंदबाज़ शोरफुल इस्लाम ने अपने पहले ही ओवर में टीम को सफलता दिलवाई।

Advertisement

शोरफुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिए पहला ओवर करते हुए कुसल पेरेरा का विकेट चटकाया, जिनका कैच विकेट के पीछे मुशफिकुर रहीम ने लपका। ये सफलता भले ही शोरफुल के नाम रही हो, लेकिन यहां जिस तरह मुशफिकुर ने कैच पकड़ा उसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। दरअसल, यहां मुशफिकुर की तरफ से एक सुपरमैन कैच देखने को मिला था।

Advertisement

आपको बता दें कि शोरफुल की गेंद कुसल पेरेरा के बैट का ऐज लेकर विकेट के पीछे फर्स्ट स्लिप की तरफ जा रही थी। लेकिन हाथों में ग्लव्स पहनकर खड़े मुश्फिकुर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने खुद गेंद लपकने का फैसला किया। मुशफिकुर ने विकेट के पीछे अपनी बाएं और कूद लगाई और हवा में ही एक गजब कैच लपक लिया। जब उन्होंने यह गेंद पकड़ी तब वह पूरी तरह हवा में थे, यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टीमें

Bangladesh : तंजिद हसन, लिटन दास, नाजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, तंज़ीम शाकिब, शोरफुल इस्लाम

Also Read: Live Score

Advertisement

Sri Lanka: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार