रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के कैप्टन रजत पाटीदार (Rajat Patidar) भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का दिल से सम्मान करते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रजत पाटीदार का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के सम्मान में अपना कैप उतारते दिखे हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये घटना बीते रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर घटी जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 240 रन डिफेंड करके मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। इस मुकाबले के बाद जब रजत पाटीदार विपक्षी टीम के सदस्यों से हाथ मिला रहे थे तब उनकी मुलाकात 'गॉड ऑफ क्रिकेट' सचिन तेंदुलकर से हुई।

Advertisement

यहां पर ही रजत पाटीदार ने उनके लिए सम्मान दिखाया और उनसे हाथ मिलाने से पहले अपना कैप उतारा। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि भले ही सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से बहुत समय पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन इस खेल में उनकी रूचि आज भी बिल्कुल कम नहीं हुई है। यही वज़ह है वो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ 'आइकॉन' के रूप में जुड़े हुए हैं।

बात करें अगर रजत पाटीदार की तो उनकी कैप्टेंसी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहद ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार में से तीन मुकाबले जीत चुकी है। उनके नाम कुल 6 अंक दर्ज हैं और वो पॉइंट्स टेबल पर तीसरी पॉजिशन पर मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

खास बात तो ये है कि वो टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचा रहे हैं और 65 की औसत और 214.28 की स्ट्राइक रेट से 195 रन बना चुके हैं। ऐसे में आरसीबी फैंस यही उम्मीद करेंगे कि रजत की कैप्टेंसी में टीम एक बार फिर चैंपियन का टाइटल जीते।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार