19 अगस्त,नई दिल्ली। बुधवार को खेला गया सीपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम खेला गया जहां अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान सबकी आकर्षण का केंद्र रहे।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस की टीम एक समय पर 14.4 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन शायद अफगानिस्तान के राशिद खान अपनी टीम को इस हालात से बाहर निकालने का मन बनाकर आये थे। उन्होंने आते ही पहली गेंद पर एक जोरदार छक्का जमाया लेकिन राशिद खान ने जिस तरीके से वो छक्का मारा वो चर्चा का विषय रहा। राशिद खान द्वारा खेला गया शॉट बेहद शानदार और खूबसूरत था।

Advertisement

15वें ओवर की पांचवी गेंद पर राशिद के सामने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ गेंदबाजी कर रहे थे। जोसफ ने जैसे ही गेंद डाली तो उन्होंने अपने फ्रंट फुट को क्लियर किया, बैक फुट पर गए और विकेटों को ढका, और बस कलाइयों के दम पर फ्लिक करते हुए गेंद को एक शानदार छक्के के लिए भेजा। राशिद खान ने जिस तरीके से वो छक्का जमाया वो सबको दिखने में काफी आसान लगा और ऐसा लगा मानो कोई 'हॉकी फ्लिक' हो। उनके इस शॉट को देखर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हैरान रह गए।

राशिद खान ने इस मैच में अपने ऑलराउंड खेल से बारबाडोस की जीत में अहम भूमिका निभाई। जहां बल्लेबाजी में उन्होंने 20 गेंदों में 2 छक्के और 2 एक चौके की मदद से 26 रनों की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने एविन लेविस को भी शानदार तरीके से रन आउट किया। राशिद खान ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर के साथ मिलकर टीम को एक शानदार जीत दिलाई 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार