Reece Topley Catch: बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की। हालांकि इसी बीच आरसीबी के स्टार गेंदबाज़ रीस टॉप्ली ने एक गज़ब का कैच पकड़कर मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों को हैरान करके रख दिया। टॉप्ली का ये कैच सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

हिटमैन भी हो गए हैरान

Advertisement

टॉप्ली का ये कैच मुंबई इंडियंस की इनिंग के 12वें ओवर में देखने को मिला। आरसीबी के लिए ये ओवर विल जैक्स करने आए थे। विल जैक्स के ओवर की दूसरी गेंद पर हिटमैन ने घुटने पर बैठकर शॉट खेला था जो कि सीथा शॉट फाइन लेग की तरफ गया। यहां रीस टॉप्ली तैनात थे और उन्होंने गेंद हवा में देखकर बाईं ओर कूद लगाई और फिर हवा में ही सुपरमैन के अंदाज में एक गज़ब का कैच लपक लिया।

टॉप्ली का ये करिश्माई कैच बेहद ही शानदार था जिसे देखकर रोहित शर्मा और कमेंटेटर्स तक हैरान रह गए। इतना ही नहीं, फैंस को भी ये कैच काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को ऐसे हैं जिन्होंने टॉप्ली के कैच को 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' तक घोषित कर दिया है। यही वजह है इस घटना का वीडिया काफी वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद आरसीबी के लिए फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार औऱ दिनेश कार्तिक ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन पारियों के दम पर आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए ईशान किशन (69) और सूर्यकुमार यादव (52) ने तूफानी अर्धशतक जड़ा और मुंबई इंडियंस ने महज़ 15.3 ओवर में ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार