Ind vs Sl Day Night Test: भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद से ही Rohit Sharma ने मैदान पर DRS का काफी अच्छा इस्तेमाल किया है, लेकिन इसी दौरान कई बार कैप्टन थोड़े कंफ्यूज भी नज़र आए हैं। ऐसा ही देखने को मिला बैंगलोर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जहां रोहित DRS लेने पर थोड़े कंफ्यूज नज़र आए और ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज़ Rishabh Pant ने उन्हें मनाया जिसके बाद उस पर बॉल पूरी कहानी ही बदल गई।

Advertisement

दरअसल बल्लेबाज़ी करने उतरी लंकाई टीम अपने तीन विकेट जल्दी गंवा चुकी थी। ऐसे में मैथ्यूज और धनंजय डी सिल्वा की जोड़ी साझेदारी बनाने की कोशिश में नज़र आई, लेकिन तभी पारी का 12वां ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी ने अपनी लहराती गेंद पर डी सिल्वा को विकेटो के सामने पकड़ लिया। शमी के ओवर की चौथी बॉल सीधा बल्लेबाज़ के पैड पर जाकर लगी थी, जिसके बाद टीम में LBW की अपील की। हालांकि अपांयर ने अपील को नाकार दिया।

Advertisement

अंपायर के द्वारा कोई रिएक्शन ना मिलने के बाद भारतीय टीम DRS पर चर्चा करती नज़र आई, जिसके दौरान रोहित को बल्लेबाज़ नॉन आउट लगा, हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत के मनाने पर उन्होंने अंपायर के फैसले को चैलेज किया और रिव्यू देखें जाने पर ये साफ हो गया कि बॉल विकेटों पर लग रही थी और ऐसे पंत ने उस बॉल पर पूरी कहानी ही बदल डाली और डी सिल्वा को आउट होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 252 रन बना लिए थे। भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे 92 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी लंकाई टीम ने दिन के अंत तक 6 विकेटों के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर निरोशन डिकवेला और एंबुलदेनिया की जोड़ी बल्लेबाज़ी करती नज़र आएगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार