टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 55वां मुकाबला बीते सोमवार (24 जून) भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUD) के बीच खेला गया था जिसमें इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 41 बॉल पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच हिटमैन के बैट से पैट कमिंस की बॉल पर एक मॉन्स्टर छक्का भी देखने को मिला जो कि 100 मीटर दूर जाकर गिरा।

Advertisement

स्टेडियम की छत पर पहुंच गई बॉल

Advertisement

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 92 रनों की तूफानी पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए। इसी बीच रोहित शर्मा का सामना पैट कमिंस से भारतीय इनिंग के पांचवें ओवर में हुआ। यहां हिटमैन ने पहली ही बॉल से पैट कमिंस को बड़े शॉट मारने का फैसला किया। रोहित ने पैट कमिंस का कोई भी लिहाज नहीं किया और घुटने पर बैठकर ओवर डीप मिड विकेट के ऊपर से 100 मीटर का छक्का दे मारा।

हिटमैन का ये छक्का इतना लंबा था कि बॉल सीधा स्टेडियम की छत पर ही पहुंच गई और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ये सब देखते ही रह गए। ये भी जान लीजिए कि हिटमैन का ये छक्का उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 200वां छक्का था। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने पैट कमिंस को 100 मीटर का छक्का मारकर ये जरूर बता दिया कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में हिटमैन ऐसे ही नहीं कहा जाता।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ऑस्ट्रेलिया ने सेंट लूसिया में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद भारतीय टीम ने रोहित (92) की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 205 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 42 बॉल पर 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 20 ओवर में सिर्फ 181 रन ही बना सकी और ये मैच 24 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार