रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला गया था जिसे सचिन तेंदुलकर की टीम ने 61 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया। इस मुकाबले के दौरान एक बार फिर महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरे और पूरा मैदान सचिन-सचिन के नाम से गुंज उठा। इस मैच में सचिन ज्यादा रन नहीं बना सके, लेकिन उनके बैट से उनका ट्रेंडमार्क शॉट देखने को मिला जिसे देखकर फैंस को 19 वर्षीय युवा सचिन की याद जरूर आ गई।

Advertisement

इंडिया लीजेंड्स के लिए कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 15 गेंदों पर महज़ 16 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से महज़ 2 चौके निकले। लेकिन इस लीजेंड बल्लेबाज़ के बैट से निकला एक चौका ही क्रिकेट फैंस को समय में पीछे ले जाने के लिए काफी था। सचिन ने अपना ट्रेंडमार्क शॉट खेला जिसे देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रह गई और अब इस शॉट का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

सचिन का क्लासिक शॉट मकाया एंटिनी के खिलाफ देखने को मिला। दिग्गज गेंदबाज़ एंटिनी साउथ अफ्रीका के लिए पावरप्ले का चौथा ओवर करने आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज़ ने गेंद को पिच पर पटका जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने बॉल की लाइन को परखा और सीधे बैट के साथ दर्शनीय शॉट खेलकर चौका बटोर लिया।

बता दें कि इंडिया लीजेंड्स के लिए सबसे ज्यादा रन स्टुअर्ट बिनी के बैट से निकले। बिनी ने 42 गेंदों पर 82 रनों की धुआधार पारी खेली। वहीं युसूफ पठान ने 233.33 की स्ट्राइक रेट के साथ विस्फोटक अंदाज में 15 गेंदों पर 35 रन जड़े। इंडिया लीजेंड्स ने 217 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की टीम 156 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार