Shaheen Afridi vs Babar Azam: शाहीन अफरीदी और बाबर आजम, यह दोनों ही वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। यह वजह है, जब PSL में इन दोनों खिलाड़ियों की आपस में भिड़ंत होती है तब फैंस काफी रोमांचित हो जाते हैं। ऐसा ही हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के 15वें मुकाबले में भी देखने को मिला। यह मैच लाहौर कलंदर्स और पेशावर जालमी के बीच खेला गया था, जहां शाहीन ने बाबर आजम को अपनी लहराती गेंद से पस्त किया और क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

शाहीन अफरीदी और बाबर आजम के बीच यह मिनी बैटल पेशावर जालमी की बल्लेबाज़ी के दौरान तीसरे ओवर में देखने को मिली। शाहीन अपने कोटे का दूसरा ओवर कर रह थे। बाबर आजम ने शाहीन की चौथी गेंद पर चौका जड़ा था, जिसके बाद इस पाकिस्तानी पेसर ने वापसी की।

Advertisement

ओवर की पांचवीं गेंद शाहीन ने फुल लेंथ गेंद डिलीवर की थी। यह गेंद पिच पर पड़कर बल्लेबाज़ को अंदर की तरफ आई। यहां बाबर एक खूबसूरत ड्राइव लगाना चाहते थे, लेकिन वह रफ्तार और स्विंग को पढ़ नहीं सके जिसके बाद यह बॉल पैड और बैट के बीच से निकलते हुए सीधा मिडिल और ऑफ स्टंप से जा टकराई। क्लीन बोल्ड होने के बाद एक समय ऐसा था जब बाबर आजम का रिएक्शन देखकर ऐसा लगा मानो वह पूरी तरह भौचक्के रह गए हों।

गौरतलब है कि बाबर आजम इस मुकाबले में महज 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शाहीन अफरीदी की बात करें तो उनके लिए मुकाबला काफी शानदार रहा और उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। मुकाबले में लाहौर ने 242 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था जिसका पीछा करते हुए पेशावर जालमी महज 201 रन ही बना सके। यह मैच लाहौर कलंदर्स ने 40 रनों से जीता था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार