Shashank Singh Run Out: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के स्टार बल्लेबाज़ शशांक सिंह (Shashank Singh) आईपीएल 2024 में PBKS के आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 बॉल पर सिर्फ 2 रन ही बना सके और बदकिस्मती से रन आउट होकर अपना विकेट खो बैठे। मैदान पर शशांक और राइली रूसो के बीच तालमेल में बेहद कमी दिखी जिस वज़ह से ये घटना घटी।

Advertisement

दरअसल, शशांक सिंह ने अपना विकेट पंजाब किंग्स की इनिंग के 16वें ओवर में खोया। एसआरएच के लिए ये ओवर नीतीश कुमार रेड्डी कर रहे थे। उनकी आखिरी गेंद पर शशांक ने मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़ लगाई थी। लेकिन यहां राइली रूसो किसी बेलगाम घोड़े की तरह दौड़े और एक रन पूरा करने के बाद उन्होंने दूसरे रन के लिए भी दौड़ लगा दी।

Advertisement

इसी बीच रेड्डी गेंद तक पहुंच गए थे। ये सब शशांक सिंह भी देख रहे थे ऐसे में उन्होंने दूसरे रन के लिए मना किया। लेकिन दूसरी राइली रूसो निकल चुके थे ऐसे में शशांक को बलि का बकरा बनना पड़ा और ना चाहते हुए भी दूसरे रन के लिए दौड़ लगानी पड़ी। ये उनके लिए गलत साबित हुआ और वो स्ट्राइकर एंड की तरफ रन आउट हो गए। आउट होने के बाद वो काफी नाखुश नज़र आए और उनके चेहरे पर भी ये साफ झलका।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि शशांक सिंह ने रन आउट होकर सिर्फ अपनी इनिंग का अंत नहीं किया बल्कि उनके लिए ये सीजन भी रन आउट होकर खत्म हुआ है। ये भी जान लीजिए कि शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने ऑक्शन में गलती से खरीदा था, लेकिन इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपना महत्व साबित किया और सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 44 की औसत और 164 की स्ट्राइकर रेट से सबसे ज्यादा 354 रन बनाकर अपने प्रतिभा का प्रमाण दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार