मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सुरेश रैना (Suresh Raina) मौजूदा समय में अमेरिका में नेशनल क्रिकेट लीग T10 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। यहां वो न्यूयॉर्क लायंस टीम का हिस्सा हैं और इस टीम की कमान भी उन्होंने ही संभाल रखी है। बीते शनिवार (5 अक्टूबर) को सुरेश रैना ने अपनी बैटिंग से खूब धमाल मचाया।

Advertisement

दरअसल, ये मुकाबला न्यूयॉर्क लायंस और लॉस एंजिलिस वेब्स के बीच खेला गया था जिसके दौरान सुरेश रैना ने न्यूयॉर्क की टीम के लिए महज़ 28 बॉल खेलकर 189.29 की स्ट्राइक रेट से धमाकेदार बल्लेबाज़ी करके नाबाद 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान मिस्टर आईपीएल के बैट से 6 चौके और 3 छक्के निकले जिसे देखकर एक बार फिर चिन्ना थाला फैंस को विंटेज सुरेश रैना का याद आ गई।

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूयॉर्क लायंस ने 10 ओवर में सुरेश रैना (53) और उपुल थरंगा (40) की आतिशी पारियों के दम पर 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। इसके जवाब में लॉस एंजिलिस की टीम के लिए एडम रॉसिंगटन ने 15 बॉल पर 31 रन बनाए, लेकिन टीम का दूसरा कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर उनका साथ नहीं दे सका जिस वजह से उनकी टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 107 रन जोड़ पाई और आखिर में ये मैच 19 रनों से हार गई।

बात करें अगर सुरेश रैना की तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह चुके हैं। ऐसा करने के बाद अब वो लीजेंड्स लीग और विदेशी में हो रही कुछ लीग में क्रिकेट खेल रहे हैं। देश के लिए उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टेस्ट खेले। वहीं आईपीएल में सुरेश रैना ने 205 मैच खेले।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार