Tim David Celebration Video: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने गुरुवार, 06 नवंबर को क्वींसलैंड के मैदान पर बाउंड्री के पास फील्डिंग करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा। गौरतलब है कि टिम डेविड ने ये कैच पकड़कर अनोखा सेलिब्रेशन किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, टिम डेविड का ये कैच इंडियन इनिंग के 16वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने हवाई शॉट खेलकर गेंद को बांउड्री के बाहर पहुंचाने की कोशिश में गलती की।

Advertisement

जान लें कि SKY के बैट से टकराने के बाद ये बॉल डीप स्क्वायर लेग की तरफ गई थी जहां मेजबान टीम के लिए लंबे चौड़े टिम डेविड तैनात थे। उन्होंने गेंद को हवा में देखकर तेजी से उसकी तरफ दौड़ लगाई और आखिर में भागते हुए ही बॉल को लपक लिया। ये कैच डेविड ने अपनी फिंगर टिच से पकड़ा था जिसके बाद उन्होंने अजीबोगरीब सेलिब्रेशन किया और बॉल को चटाने का नाटक करते कैमरे में कैद हुए। 

यही वज़ह है सोशल मीडिया पर डेविड के सेलिब्रेशन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। डेविड की कैच की बदौलत सूर्यकुमार की इनिंग 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर खत्म हुई। गौरतलब है कि क्वींसलैंड टी20 में टिम डेविड भी अपने बैट से कुछ कमाल नहीं कर पाए और 9 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार