Tim David Six: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) लंबे-लंबे छक्के मारते हैं और ऐसा ही उन्होंने स्कॉटलैंड (SCO vs AUS 2nd T20I) के खिलाफ The Grange Club में खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान भी किया। इस मुकाबले में डेविड को सिर्फ 7 बॉल खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 242.86 की स्ट्राइक रेट से 17 रन ठोके। इसी बीच टिम डेविड के बैट से ऐसा मॉन्स्टर छक्का निकला जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

टिम डेविड का ये सिक्स ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिला। स्कॉटलैंड के लिए ये ओवर ब्रैडली व्हील कर रहे थे। इस ओवर में टिम डेविड ने उन्हें पहली दो गेंदों पर एक के बाद एक लगातार छक्के जड़े। इसी बीच व्हील के खिलाफ डेविड का दूसरा छक्का इतना ताकत से मारा गया था कि ये बॉल सीधा स्टेडियम के बाहर ही पहुंच गई। फैंस ये देखकर हैरान हैं। सोशल मीडिया पर वो इस छक्के का वीडियो शेयर करके ये दावा कर रहे हैं कि टिम डेविड का ये शॉट 120M से भी ज्यादा दूर गिरा।

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल में तो टिम डेविड ने 114 मीटर का छक्का भी जड़ा है। ये 28 साल का धाकड़ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 वनडे और 48 टी20 मैच खेल चुका है। वहीं टी20 फॉर्मेट में टिम डेविड के नाम 241 मैचों में 30 की औसत और 161.37 की स्ट्राइक रेट से 4725 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 291 छक्के ठोके हैं।

बात करें अगर स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज की तो मेहमान टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों ही मैच जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला भी The Grange Club में खेला जाएगा जहां ऑस्ट्रेलिया एक और जीत हासिल करके स्कॉटलैंड को व्हाइटवॉश करना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार