बारबाडोस रॉयल्स महिला क्रिकेट टीम ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की महिला टीम को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार वूमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे भी खेल रहीं थी लेकिन सितारों से सजी नाइट राइडर्स की टीम बारबाडोस रॉयल्स के आगे फ्लॉप रही।

Advertisement

इस कम स्कोर वाले फाइनल में रॉयल्स ने मात्र 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट खो दिए थे लेकिन चमारी अटापट्टू की समझदारी भरी बल्लेबाजी ने उन्हें जीत तक पहुंचा दिया। अटापट्टू ने अंत तक नाबाद रहते हुए 47 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इससे पहले बारबाडोस के लिए गेंद से आलियाह अलीन स्टार बनकर सामने आईं। 

Advertisement

आलियाह अलीन ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके विकेटों से ज्यादा उनके सेलिब्रेशन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। दिलचस्प बात यह है कि अलीन ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार तो जीता ही लेकिन इसके साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रेशन का पुरस्कार भी जीता।अलीन ने अपनी पहली गेंद पर ही विपक्षी टीम की बल्लेबाज़ जैनिलिया ग्लासगो का विकेट लिया और विकेट लेने के बाद अलीन का जश्न वाकई अनोखा और मनोरंजक था।

विकेट गिरने के तुरंत बाद, 29 वर्षीय खिलाड़ी खुशी से झूमती हुई अपनी टीम की साथियों की ओर दौड़ी और जमीन पर लेटकर रोमांचक जश्न मनाया। उनके इस जश्न का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वुमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल होने के बाद अब फैंस को मेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग देखने का मज़ा मिलेगा क्योंकि ये पुरुष लीग 29 अगस्त से शुरू हो गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार