न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश टीम के गेंदबाजी कोच ओटिस गिब्सन ने खराब प्रदर्शन को लेकर गेंदबाजों पर टिप्पणी की है। कोच ने कहा, "गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की है, अगर वे चाहते तो अच्छी गेंदबाजी कर सकते थे।"

Advertisement

दूसरे टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 90 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर 349 रन बनाए।

Advertisement

दूसरे दिन की शुरुआत टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे करेंगे। दोनों बल्लेबाज अपने शतके के काफी नजदीक हैं। लाथम ने अपना शतक लगाते हुए 186 रन पर खेल रहे हैं। वे अपने दोहरे शतक से मात्र 14 रन दूर हैं। वहीं, कॉनवे भी 99 पर खेल रहे हैं, वे अपने शतक से 1 रन दूर हैं।

बांग्लादेश की टीम ने पहले टेस्ट को न्यूजीलैंड को 328 और 169 रनों पर आउट करने के बाद आठ विकेट से जीत लिया था।

कोच गिब्सन ने कहा, "टीम ने जैसा पहले टेस्ट में प्रदर्शन किया था, वैसा ही दूसरे टेस्ट में करना होगा। उन्होंने पहले टेस्ट में शानदार और बेहतरीन गेंदबाजी की थी, जिसकी वजह से वह मैच जीते थे, वही योजना खिलाड़ियों को यहां भी अपनानी होगी अन्यथा यह मैच वे गंवा देंगे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार