इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने कहा है कि टीम की निडरता ने भारत को दूसरे वनडे में हराने में उनकी मदद की। स्टोक्स ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 52 गेंदों पर ही इतिहास में सबसे तेज 99 रन बना डाले और इंग्लैंड को छह विकेट से जीत दिला दी। 

Advertisement

स्टोक्स ने मैच के बाद कहा, " पहले मैच की तुलना में यह अच्छा विकेट था। पिछले कुछ वर्षो से हमने बड़े स्कोर किए हैं और बड़े लक्ष्यों को हासिल किया है। ईमानदारी से कहूं तो हम किसी भी लक्ष्य से नहीं डरते।"

Advertisement

अपनी पारी में 10 छक्के लगाने वाले स्टोक्स ने कहा, " हम हमेशा सकारात्मक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं। अगर हम ऐसी स्थिति में फंसते हैं तो हम हमेशा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं।"

स्टोक्स ने जॉनी बेयरस्टो (124) के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 गेंदों पर 175 रनों की साझेदारी की।

उन्होंने आगे कहा, " हमारे लिए अच्छी बात यह रही कि एक टीम के तौर पर हम अपने रवैये से नहीं भटके। पहले वनडे के बाद हम निराश थे। भारत के बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी आज हम आसानी से जीत दर्ज कर के खुश हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार