सिडनी, 5 मार्च | इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के कारण भारतीय टीम पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही है, लेकिन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बात से निराश हैं कि मैच नहीं हुआ। इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व का प्रावधान नहीं है और मैच कारणवश रद्द होने की स्थिति में ग्रुप चरण का अंत पहले स्थान पर करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलता है। यही कारण है कि भारत सेमीफाइनल रद्द होने की स्थिति में फाइनल में पहुंच गया।

Advertisement

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, "दुर्भाग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, लेकिन नियम बने हुए हैं और हमें उनका पालन करना है। भविष्य में रिजर्व डे रखना अच्छा विचार होगा।"

Advertisement

भारत ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते थे और इसी कारण वह ग्रुप में पहले स्थान पर रही थी।

कप्तान ने कहा, "पहले दिन से हम जानते थे कि हमें हर मैच जीतना होगा, क्योंकि अगर सेमीफाइनल नहीं होता है तो हमारे लिए मुश्किल हो जाती। इसलिए सभी मैच जीतने के लिए टीम को श्रेय जाता है।"

कप्तान ने कहा कि टीम फाइनल में सकारात्मक होकर कदम रखेगी, क्योंकि अभी तक उनकी टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है।

हरमनप्रीत ने कहा, "हर कोई अच्छी लय में है। शेफाली और स्मृति हमें अच्छी शुरुआत दे रही हैं। मैं और स्मृति नेट्स में ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रही हैं। दुर्भाग्यवश हम बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन हमारी टीम की साथी खेल रही हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "पहला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल हमारे लिए काफी मायने रखता है। एक टीम के तौर पर हम फाइनल में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहती हैं। हम जानते हैं कि अभी तक आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने काफी अच्छा किया है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार